जुरूडांड़ मामले को लेकर अब भाजपा का प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस पर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप
जुरूडांड़ मामले को लेकर अब भाजपा का प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस पर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप
जुरूडांड़ मामले को लेकर अब भाजपा का प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस पर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जुरूडांड़ गणेध विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार बोलेरो घुस जाने और इस हादसे में ४ लोगों के मारे जाने के बाद आज मंगलवार को जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि जुरूडांड़ में हुई भीषण सडक़ दुर्घटना की सूचना पर वे रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। उनके साथ पुलिस, जिला प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनके परिजनों को दिलासा देने में लगे हुए थे। विधायक भगत ने आरोप लगाया कि इस संकट की घड़ी के सबसे अहम बारह घंटे तक कांग्रेसी कही नजर नहीं आए। घटना के दूसरे दिन मृतकों के शव पर राजनीति करने कांग्रेसी पहुंचे।
प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि जिस पत्थलगांव घटना में दिए गए 50 लाख की मुआवजा राशि को लेकर कांग्रेसी शोर मचा रहे हैं, वह तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को अपने राजनीतिक स्वार्थपूर्ती के लिए लुटाने और गांजा तस्करी को संरक्षण से उपजे जनाक्रोश का परिणाम था। पत्थलगांव के पीडि़त परिवार को 50 लाख मुआवजा की मांग पत्थलगांव की जनता की थी। जुरूडांड़ मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरी सरकार, जिला प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना से पीडि़तों को राहत पहुंचाने का काम किया। जबकि कांग्रेस मृतकों व घायलों के परिवारों की भावनाओं को आहत करते हुए शव की शर्मनाक राजनीति कर रही है।
---------------------------------------------------------


