*ऑनलाइन सट्टे की लत ने ली कारोबारी की जान* *लाखों का कर्ज, सुसाइड नोट छोड़ युवक ने किया जहर सेवन*
*ऑनलाइन सट्टे की लत ने ली कारोबारी की जान* *लाखों का कर्ज, सुसाइड नोट छोड़ युवक ने किया जहर सेवन*
*ऑनलाइन सट्टे की लत ने ली कारोबारी की जान*
*लाखों का कर्ज, सुसाइड नोट छोड़ युवक ने किया जहर सेवन*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क 9 मई 2026 : अंबिकापुर में ऑनलाइन सट्टे की लत एक कारोबारी की मौत का कारण बन गई। शहर के मायापुर निवासी 40 वर्षीय संदीप अग्रवाल ने शुक्रवार को कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि संदीप अग्रवाल की पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में ड्राईफ्रूट्स की दुकान थी। शुक्रवार दोपहर वह घर पहुंचा और पिता को बताया कि उसने दुकान में जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक ने पत्नी और पिता के नाम सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा है कि व्यवसाय में नुकसान और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में हारने से वह भारी कर्ज में डूब गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


