*तेज रफ्तार का कहर: शेखरपुर पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत* *दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी*

*तेज रफ्तार का कहर: शेखरपुर पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत*

*दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 27 जून 2026 : शनिवार को तमता–शेखरपुर–डूमरबहार मार्ग पर शेखरपुर पुलिया के समीप तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मृतक का शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और प्रभावी यातायात नियंत्रण की मांग की है।