प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास हेतु जिले वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास 5.80 करोड़ रुपए की लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत 8 बहुउद्देशीय केंद्रों और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र का हुआ लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास हेतु जिले वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास 5.80 करोड़ रुपए की लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत 8 बहुउद्देशीय केंद्रों और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र का हुआ लोकार्पण धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ लागत के छात्रावास, आश्रम भवनों का हुआ भूमिपूजन 79.35 करोड़ से अधिक की लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का हुआ शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास हेतु जिले वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास
5.80 करोड़ रुपए की लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत 8 बहुउद्देशीय केंद्रों और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र का हुआ लोकार्पण
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ लागत के छात्रावास, आश्रम भवनों का हुआ भूमिपूजन
79.35 करोड़ से अधिक की लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का हुआ शिलान्यास
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 नवम्बर 2025 :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
जशपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिकात्मक तौर पर इन विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें 79 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपए लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का शिलान्यास, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ की लागत के 16 छात्रावास एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन, 01 करोड़ की लागत के जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र और पीएम जनमन योजना अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के 8 बहुउद्देशीय केंद्रों का लोकार्पण कार्य शामिल है।
इस अवसर पर पद्मश्री जागेश्वर यादव, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार राय, जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने 79 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपए लागत के जिन 02 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। उनमें 39 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपए लागत से जशपुर में बनने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन और 39 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपए लागत से मनोरा विकासखंड के ग्राम ढेंगनी में बनने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी प्रकार उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ की लागत के 16 छात्रावास एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन किया गया। प्रत्येक निर्माण की लागत 2 करोड़ 75 रुपए है। इसी प्रकार उन्होंने बगीचा के महादेवडांड़ में 01 करोड़ की लागत के जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र और बगीचा विकासखंड में ही पीएम जनमन योजना अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के 8 बहुउद्देशीय केंद्रों का लोकार्पण किया। यह केंद्र ग्राम रोकड़ा के जामुनजोबला, ग्राम सन्ना के बलादरपाठ में, ग्राम कुटमा के लाईनपारा में, ग्राम सारूढाप में, ग्राम महनई के कसईपानी में, ग्राम बुटंगा के रंगपुर में, ग्राम सामरबार के झुमराडोमर में और ग्राम लरंगा के लोढेनापाठ में निर्मित किया गया है।
----------------------------------------------------------------------


