छत्तीसगढ़ में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह*
*छत्तीसगढ़ में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह* *रायपुर समेत कई जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी*
*छत्तीसगढ़ में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह*
*रायपुर समेत कई जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी*
लोक सीजी न्यूज / रायपुर 22 मई 2026 : छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में बेहद प्रभावी हीट वेव चलने की संभावना जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लू का व्यापक असर रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में गंभीर हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। प्रभावित जिलों में बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सूती कपड़े पहनें और सिर सहित पूरे शरीर को ढककर रखें, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव किया जा सके।


