दो अलग - अलग सडक़ हादसों में शहर के ६ लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से कुनकुरी और जिला अस्पताल जशपुर में किया गया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज  अभी-अभी दो अलग - अलग सडक़ हादसों में शहर के ६ लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलों को १०८ एंबुलेंस से कुनकुरी और जिला अस्पताल जशपुर में किया गया भर्ती मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से घायलों को समुचित और त्वरित उपचार के निर्देश

दो अलग - अलग सडक़ हादसों में शहर के ६ लोग गंभीर रूप से घायल  सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से कुनकुरी और जिला अस्पताल जशपुर में किया गया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज 
अभी-अभी

दो अलग - अलग सडक़ हादसों में शहर के ६ लोग गंभीर रूप से घायल

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से कुनकुरी और जिला अस्पताल जशपुर में किया गया भर्ती

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से घायलों को समुचित और त्वरित उपचार के निर्देश

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 7 जनवरी 2026 : - बुधवार को सुबह अभी से कुछ देर पहले दो अलग - अलग हुए सडक़ हादसों से जशपुर के स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया। इन दो सडक़ हादसों में घायल हुए सभी ६ लोगों को १०८ एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
                    हादसों की सूचना मिलते ही बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से संबंधितों को घायलों के समुचित इलाज तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिय गए हैं। सभी घायलों का जशपुर के जिला अस्पताल और कुनकुरी के सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है।
                  
एनएच 43 में स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर

घटना के संबंध में विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला - कटनी नेशनल हाई सडक़ पर कुनकुरी के समीप ग्राम खड़सा के राजू ढ़ाबा के समीप हुई जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक पर जा रहे जशपुर के चीर बगीचा निवासी पेशे से चालक अनवर को टक्क्रर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अनवर को गंभीर चोटें लगी है और उसे अचेत अवस्था में १०८ एंबेलेंस से कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया है।

जशपुर गैस गोदाम के पास पेड़ से टकराई कार

दूसरी घटना जशपुर के गैस गोदाम के समीप हुई, जहां बालाछापर-आरा मार्ग पर गैस गोदाम  के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में  कार सवार ५ घायल हुए है, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस उपलब्ध करा कर जिला अस्पताल जशपुर लाया गया घायल मरीजों में 3 मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
                   समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों को आरंभिक चिकित्या उपलब्ध कराई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------