अधोरेश्वर भगवान राम जी का अनन्य दिवस सोगड़ा के चडिया में शनिवार 17 जनवरी को मनाया जाएगा अनन्य दिवस

अधोरेश्वर भगवान राम जी का अनन्य दिवस सोगड़ा के चडिया में शनिवार 17 जनवरी को मनाया जाएगा अनन्य दिवस

अधोरेश्वर भगवान राम जी का अनन्य दिवस   सोगड़ा के चडिया में शनिवार 17 जनवरी को मनाया जाएगा अनन्य दिवस

अधोरेश्वर भगवान राम जी का अनन्य दिवस 

सोगड़ा के चडिया में शनिवार 17 जनवरी को मनाया जाएगा अनन्य दिवस 

लोक सीजी न्यूज जशपुरनगर 16 जनवरी 2026 :- ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माघ कृष्णपक्ष चतुर्दशी, संवत 2082 के अवसर पर परमपूज्य अधोरेश्वर भगवान राम जी का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को चढ़िया संगम तट पर संपन्न होगा।

जिसमे सर्व प्रथम प्रातःकाल अधोरेश्वर आसन एवं सर्वेश्वरी ध्वज के साथ चढ़िया संगम तट के लिए प्रस्थान किया जाएगा। संगम तट पर ध्वजारोहण के पश्चात विधिवत पूजन, आरती एवं हवन होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

दोपहर को होगा गोष्ठी का आयोजन

दोपहर में  गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म एवं साधना से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। तत्पश्चात भजन एव संध्या समय पुनः पूजन-आरती के पश्चात अधोरेश्वर आसन एवं सर्वेश्वरी ध्वज के साथ सोगड़ा आश्रम वापसी होगी।