जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 6 से 9 नवंबर तक लगेगा सरस मेला संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक महिलाओं का हुनर - जशपुर का गौरव, थीम पर होगा आयोजन
जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 6 से 9 नवंबर तक लगेगा सरस मेला संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक महिलाओं का हुनर - जशपुर का गौरव, थीम पर होगा आयोजन
जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 6 से 9 नवंबर तक लगेगा सरस मेला
संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक
महिलाओं का हुनर - जशपुर का गौरव, थीम पर होगा आयोजन
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 05 नवम्बर 2025 :- जशपुर जिला प्रशासन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरस मेला - 2025 का आयोजन जशपुर में किया जाएगा।
इसका आयोजन 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में किया जाएगा। यह मेला आत्मनिर्भर ग्रामीण महिलाओं के हुनर, कौशल एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
मेला में जशपुर सहित सरगुजा संभाग के समस्त जिलों, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 3 से 5 स्व. सहायता समूह सदस्य शामिल होंगे। लगभग 20 से 30 स्टॉलों के माध्यम से समूहों द्वारा स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, वनोपज आधारित वस्तुएं तथा पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। साथ ही लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला की शोभा बढ़ाएंगे। यह मेला ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के साथ ही जशपुर जिले की समृद्ध परंपरा, लोककला एवं उद्यमशीलता को एक मंच प्रदान करेगा।
--------------------------------------------------------------------------


