राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला आ जशपुर में हुआ भव्य शुभारम्भ १२ से १५ नवम्बर तक होंगी विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला आ जशपुर में हुआ भव्य शुभारम्भ १२ से १५ नवम्बर तक होंगी विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला आ जशपुर में हुआ भव्य शुभारम्भ  १२ से १५ नवम्बर तक होंगी विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला आ जशपुर में हुआ भव्य शुभारम्भ

१२ से १५ नवम्बर तक होंगी विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025 :- राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका एवं अन्य प्रतियोगिताएं दिनांक 12 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 12 से लेकर 15 नवम्बर तक अनवरत जारी रहेगा।
           इस कार्यक्रम में आज 12 नवंबर को इस समारोह का उद्घाटन अरविंद राम भगत अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जशपुर के मुख्य अतिथि में एवं गंगाराम जनपद अध्यक्ष जशपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया।
               सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर अरविंद राम भगत एवं गंगाराम भगत  जनपद अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण कर प्रारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प उच्च से स्वागत किया गया एवं सरस्वती वंदना राजेंद्र प्रेमी व्याख्याता एवं उनके सहयोगियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं विभिन्न जोन से आए प्रभारी एवं उनके छात्रों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
                 समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त संचालक जेपी रथ और केके शुक्ला सहायक अध्यापक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद ने भी अपनी उपस्थिति दी।
             स्वागत भाषण में जशपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी विश्वासराव मस्के ने अपने उद्बोधन में 9 जून से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा विज्ञान हमेशा नवीनता लेकर आता है एवं विकास की ओर अग्रसर होता है, ताकि हम विश्व के उन अग्रणी देश में सम्मिलित हो सकें एवं विश्व गुरु की श्रेणी में खड़े रह सकें। सभी जोन के प्रतिभागियों एवं उनके शिक्षकों को श्री विश्वासराव मास्क ने जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी 
                 राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त संचालक जेपी रथ भारत के पूर्व इतिहास मे उन्नत विज्ञान का वर्तमान के विज्ञान से तुलनात्मक बातों की प्रस्तुति करते हुए उसे जीवन से जोड़ते हुए विज्ञान की भूमिका के बारे में बताया। गंगाराम भगत जनपद अध्यक्ष जशपुर ने अपने उद्बोधन में रामायण काल एवं महाभारत काल में उन्नत विज्ञान का वर्णन किया एवं उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय में अध्ययन किया है और आज इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए हैं, इससे उन्हें काफी गौरव का अनुभव हो रहा है।
           मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद राम भगत ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के ऊपर ध्यान देने को कहा एवं उसे शिक्षा को अपने दैनिक जीवन से जोड़ते हुए नवाचार करने को प्रेरित किया। इसके बाद डायट प्राचार्य एमजेड यू सिद्दीकी के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
            12 नवंबर को छात्र-छात्राओं का प्रश्न मंच का कार्यक्रम एवं विज्ञान नाती का  कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। 13 एवं 14 तारीख को राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला का प्रदर्शन विभिन्न कक्षाओं में अलग-अलग किया जाएगा। 14 नवंबर को ही डाइट जशपुर में बीएड एवं एमएड के छात्र-छात्राओं का प्रश्न मंच, सॉन्ग गोष्ठी एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
------------------------------------------------------------------