कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 13 दिसंबर 2025 :- आज शनिवार सुबह सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के ग्राम नयनपुर में स्थित कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक भर- भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, यहां एक और ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, और राहत तथा बचाव के काम में जरूरी तेज़ी लाने के निर्देश दिए। फिलहाल कोल्ड स्टोरेज से मलबा हटाने का काम जारी है। किसी भी अनहोनी व हंगामे की स्थिति से निपटने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के नयनपुर में मित्तल कोल्ड स्टोरेज संचालित है। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह 10 बजे वहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। यह देख अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
उन्होंने शोर मचाया और तत्काल दबे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल थे। दोनों घायलों को कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मजदूरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 1 और मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार जारी है।
हादसे में मारे गए मजदूरों के नाम
मृत मजदूरों में ग्राम बांसपारा निवासी माने सिंह, होली सिंह व वेद सिंह शामिल हैं। जबकि रामनगर निवासी सुरेंद्र सिंह का इलाज जारी है


