भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर 5 फरवरी को जशपुर में भव्य स्वागत रैली
भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर 5 फरवरी को जशपुर में भव्य स्वागत रैली
भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर 5 फरवरी को जशपुर में भव्य स्वागत रैली
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 2 फरवरी 2026 :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party) के नव–नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम जशपुर आगमन को यादगार बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी 05 फरवरी 2026, बुधवार को पूरे जिले में भव्य स्वागत रैली और विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सुबह 9:30 बजे लवाकेरा से शुरुआत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे लवाकेरा से होगी। इसके बाद स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम निम्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे—
तपकरा – 10:30 बजे
फरसाबहार – 12:00 बजे
दोकड़ा – 01:30 बजे
बगिया – 02:00 बजे
कुनकुरी – 03:00 बजे
कुनकुरी में हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना, फिर श्री अटल परिसर, और स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा स्थल से कुनकुरी बस स्टैंड तक भव्य रैली निकाली जाएगी।
दोपहर बाद बाइक रैली और स्वागत समारोह
दोपहर के पश्चात स्वागत व बाइक रैली का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
चरईडाइ – 04:15 बजे
पतराटोली – 04:25 बजे
बालाछापर – 04:45 बजे
गम्हरिया – 05:00 बजे
जशपुर आगमन पर जिले के प्रमुख स्थलों—
स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा,
भगवान बालाजी एवं माँ काली मंदिर,
महाराजा चौक स्थित श्री राजा विजय भूषण सिंह जूदेव की प्रतिमा
—पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।
जशपुर में शाम 6 बजे मुख्य कार्यक्रम
शाम 06:00 बजे जशपुर बस स्टैंड में स्वागत एवं उद्बोधन के बाद बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जहाँ कार्यक्रम का समापन होगा।
------------------


