झपकी बनी हादसे की वजह, तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर खेत में पलटी
झपकी बनी हादसे की वजह, तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर खेत में पलटी
झपकी बनी हादसे की वजह, तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर खेत में पलटी
शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग, ग्रामीणों ने घायलों को निकाला बाहर
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 17 मई 2026 : स्टेट हाइवे लैलूंगा-लावाकेरा मार्ग पर कोनपारा हनुमान मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लैलूंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गई। कार पहले पुलिया के डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना तुमला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग महासमुंद से जशपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


