*एनएच 43 में तेज रफ्तार का कहर: दो कारों की ट्रक से भिड़ंत, 7 घायल, 6 की हालत नाजुक*
*एनएच 43 में तेज रफ्तार का कहर: दो कारों की ट्रक से भिड़ंत, 7 घायल, 6 की हालत नाजुक*
*एनएच 43 में तेज रफ्तार का कहर: दो कारों की ट्रक से भिड़ंत, 7 घायल, 6 की हालत नाजुक*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 अप्रैल 2026 : कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 के अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो कारें सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे में कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक कार में 5 और दूसरी में 2 लोग सवार थे। सभी को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
ओवरटेक की होड़ बनी हादसे की वजह: सिलसिला गांव के पास हुआ एक्सीडेंट
पुलिस के अनुसार, दोनों कारें रायगढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं और उनकी रफ्तार काफी तेज थी। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित कलकत्ता ढाबा के पास दोनों वाहन ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
---------


