*कॉलेज छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार*

*कॉलेज छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार*

*कॉलेज छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार*

*कॉलेज छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/अंबिकापुर 14 सितम्बर:- अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में जीजा-जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह (19) ने तीन दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा की सहेलियों ने परिजनों को बताया था कि NSUI छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी निजी चैट और वीडियो परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

मामले में छात्रा के जीजा की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया था। फरार चल रहे ज्ञान प्रकाश तिवारी को पुलिस ने 14 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस ने पार्टी और पद से किया निलंबित

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ज्ञान प्रकाश तिवारी को पार्टी और NSUI के पद से निलंबित कर दिया। तिवारी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में NSUI प्रभाग के उपाध्यक्ष था।

निलंबन आदेश में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामला पार्टी की नीतियों और आदर्श आचरण के विपरीत है। उसे तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर स्थायी निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।