*जशपुर के दो युवकों की रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत, तीसरा गंभीर भी जशपुर का*
*जशपुर के दो युवकों की रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत, तीसरा गंभीर भी जशपुर का* *टेंडा नावापारा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक थे सवार*
*जशपुर के दो युवकों की रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत, तीसरा गंभीर भी जशपुर का*
*टेंडा नावापारा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक थे सवार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 28 अगस्त 2026 :- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नावापारा टेंडा के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे एक बाइक पर तीन युवक भेंगारी रोड की ओर जा रहे थे। नावापारा टेंडा के पास बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
घायल ओर मरने वाले दोनों युवक जशपुर के
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद पंकज भगत (22), निवासी बालमेर, थाना जशपुर और अमृत कुमार भगत (28), निवासी केसरा, थाना जशपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल भगत, निवासी खोखरोआमा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
परिजनों को सूचना देकर शव सौंपे
घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


