राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह हवाई अड्डे का किया निरीक्षण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह हवाई अड्डे का किया निरीक्षण कलेक्टर व्यास ने समुचित व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश राष्ट्रपति का जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर होगा आगमन होगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल मांझाटोली के लिए करेंगी प्रस्थान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह हवाई अड्डे का किया निरीक्षण
कलेक्टर व्यास ने समुचित व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति का जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर होगा आगमन होगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल मांझाटोली के लिए करेंगी प्रस्थान
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 दिसंबर 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 30 दिसंबर 2025 को झारखंड राज्य के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह, सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर जिले के आगडीह हवाई अड्डे पर आगमन होगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आज आगडीह हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर व्यास ने राष्ट्रीय राजमार्गों की समुचित व्यवस्था, साफ -सफाई, रोड मार्किंग, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं सेफ हाउस की व्यवस्था तथा मार्ग के दोनों ओर अनावश्यक झाडिय़ों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
--------------------------------------------------------------------


