*जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला मरीज ने की खुदकुशी*

*जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला मरीज ने की खुदकुशी*

*जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला मरीज ने की खुदकुशी*

*जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला मरीज ने की खुदकुशी* 

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर 1 मई 2026 : बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय महिला ने गुरुवार देर रात दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

        महिला मरीज के छत से कूदने की घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत महिला को भर्ती किया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रात करीब 2:30 बजे उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

        जानकारी के अनुसार, मृतका कौलेश्वरी, ग्राम सेदूर की रहने वाली थी। उसे बुखार और उल्टी की शिकायत पर 27 अप्रैल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अचानक अस्पताल की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई।

10 मिनट तक छत पर टहलने के बाद लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि महिला करीब 10-15 मिनट तक छत पर टहलती रही और फिर अचानक नीचे कूद गई। वह सिर के बल फर्श पर गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

---------