*गौरव पथ के खुले डिवाइडर बंद करने के निर्देश, एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बताया था जरूरी*
*गौरव पथ के खुले डिवाइडर बंद करने के निर्देश, एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बताया था जरूरी* *सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, आमजन की सुविधा पर जोर*
*गौरव पथ के खुले डिवाइडर बंद करने के निर्देश, एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बताया था जरूरी*
*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, आमजन की सुविधा पर जोर*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 22 अप्रैल 2026। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लोकसभा क्षेत्र जशपुर - रायगढ़ के सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान शहर के गौरव पथ पर बने डिवाइडर कई स्थानों पर खुले होने का मामला सामने आया। इसे दुर्घटनाओं की आशंका से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए सांसद ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी खुले डिवाइडरों को जल्द से जल्द बंद किया जाए। उनका कहना था कि गौरव पथ और फोरलेन सड़कों पर डिवाइडर बंद होने से यातायात सुगम होगा और आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।


