राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क जशपुरनगर 24 जनवरी 2026 :-रायपुर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कुल 239 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में जशपुर जिले के सर्वाधिक 33 विद्यार्थी इस सम्मान के लिए चयनित हुए, जिससे जिले का गौरव पूरे राज्य में बढ़ा है।

संकल्प शिक्षण संस्थान के 18 विद्यार्थी सम्मानित

राज्य टॉपर्स को गोल्ड मेडल

प्रदेश में वर्ष 2023-24 की टॉपर सिमरन शबा और 2024-25 के टॉपर नमन खुंटिया को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के विद्यार्थी भी शामिल रहे। इस श्रेणी में संकल्प संस्थान के अगोस्मा वनवासी, अम्बीराज पहाड़िया तथा सेजेस बगीचा की अंकिता को सम्मान मिला।

सम्मानित विद्यार्थियों की सूची

संकल्प एवं अन्य संस्थानों के जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं—

टीपेश प्रसाद यादव, युवराज पैंकरा, पूर्णिमा पैंकरा, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे, पूजा चौहान, संजना पैंकरा, करीना टोप्पो, रितु कुर्रे, माही डनसेना, आराधना कुजूर, अर्पिता शैली कुजूर, प्रीति समदूर, रसीना चौहान, रत्नेश प्रधान,

सेजेस जशपुर से—अनुष्का सिंह, रूपेश लायक, श्रेयांश यादव, दिमित्रा सिंह खडग, उमा बरेठ, आयुषी गुप्ता, मोना यादव

सेजेस पत्थलगांव से—सलोनी सिंह, करीना सिंह

प्रयास विद्यालय से—स्तुति पांडेय, आयुष साहू

डीपीएस से—निशा एक्का।