रामानुजनगर बस स्टैंड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

रामानुजनगर बस स्टैंड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

रामानुजनगर बस स्टैंड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

*रामानुजनगर बस स्टैंड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत*

*तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / 11 जून 2026  सूरजपुर जिलेले  रामानुजनगर बस स्टैंड के समीप गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

                 जानकारी के अनुसार रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी राजेंद्र (23) अपने साथी नमन राज के साथ बाइक क्रमांक सीजी 29 एजे 2983 से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रामानुजनगर आया था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजेड 2851 से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक ग्राम गोकुलपुर निवासी दिनेश चला रहा था, जबकि उसके साथ ग्राम सुरता निवासी दीपू सवार था।

एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में राजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नमन राज, दिनेश और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।