*लवाकेरा–कुनकुरी मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल* *हेलमेट पहनने से टला बड़ा हादसा, 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया*

घायलों के मदद को जुटे लोग

*लवाकेरा–कुनकुरी मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल*

*हेलमेट पहनने से टला बड़ा हादसा, 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 9 जुलाई  2026 : जशपुर जिले के लवाकेरा–कुनकुरी मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे सिंगीबहार स्थित अटल चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला पुलिस चौकी ऊपरकछार क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल एक युवक की पहचान भोला राम (पिता बीरबल), निवासी सेमरकछार, कांसाबेल के रूप में हुई है। वह अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान सुंडरू निवासी के रूप में हुई है। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने होते तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। हेलमेट के कारण दोनों की जान बच गई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की भिड़ंत को हादसे का कारण माना जा रहा है।