*अंबिकापुर में भारी बारिश, शहर के घुटरापारा के दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी*

*अंबिकापुर में भारी बारिश, शहर के घुटरापारा के दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी* *घराें में जलभराव, अनाज व घरेलू सामान खराब; बाल्टियों से पानी निकालते दिखे बच्चे*

*अंबिकापुर में भारी बारिश, शहर के घुटरापारा के दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी*

*अंबिकापुर में भारी बारिश, शहर के घुटरापारा के दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी*

*घराें में जलभराव, अनाज व घरेलू सामान खराब; बाल्टियों से पानी निकालते दिखे बच्चे*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ अंबिकापुर 2 सितम्बर 2026 :- अंबिकापुर शहर में म लगातार हो रही बारिश से घुटरापारा में जलभराव की स्थिति बन गई। क्षेत्र के दर्जनों मकानों में बारिश का पानी घुस गया। घरों के हॉल से लेकर किचन तक पानी भरने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के साथ घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ।

बारिश का पानी घरों में घुसने के बाद रहवासी उसे बाहर निकालने में जुटे रहे। कई परिवारों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी बाहर निकाला। एक मकान में तीन बच्चे भी बाल्टियों से पानी निकालते नजर आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलभराव के चलते परिवारों को किस तरह परेशानी उठानी पड़ी।

सामान बचाने में जुटे रहे रहवासी

घरों में पानी भरने के बाद रहवासी सबसे पहले अनाज और जरूरी घरेलू सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने में जुट गए। फर्श पर पानी जमा होने से रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत हुई। कई घरों में पानी हॉल से होते हुए अंदर के कमरों और किचन तक पहुंच गया।

रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आती है। पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी घरों तक पहुंच जाता है। इससे हर बार लोगों को परेशान होना पड़ता है। रहवासियों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने की स्थिति न बने।