जशपुर में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड कलेक्टर ने बस स्टैंड सार्वजनिक जगहों और आश्रय स्थल में अलाव जलाने के दिए निर्देश पत्थलगांव और नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में राहगीरों के लिए अलाव व्यस्था की गई
जशपुर में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड कलेक्टर ने बस स्टैंड सार्वजनिक जगहों और आश्रय स्थल में अलाव जलाने के दिए निर्देश पत्थलगांव और नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में राहगीरों के लिए अलाव व्यस्था की गई
जशपुर में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
कलेक्टर ने बस स्टैंड सार्वजनिक जगहों और आश्रय स्थल में अलाव जलाने के दिए निर्देश
पत्थलगांव और नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में राहगीरों के लिए अलाव व्यस्था की गई
लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर 11 नवम्बर 25 :- कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिला मुख्यालय समेत सभी नगरीय निकाय में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड, आश्रय स्थल में अलाव की व्यस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। ज्ञात हो कि जशपुर वनांचल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से उत्तर की दिशा से आ रही सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिस कारण से समूचे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
इसी कड़ी में पत्थलगांव एसडीएम श्री ऋतुराज सिंह बिसेन ने सार्थक पहल करते हुए बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था किए है ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके।
इसके साथ ही नगर पंचायत बगीचा में भी अलाव की व्यस्था की गई है।