जशपुर में निकली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, 70 से अधिक जवान हुए शामिल कलेक्टर व एसएसपी ने दिलाई शपथ, अब बिना हेलमेट चलने वालों पर होगी कार्रवाई सोमवार से शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

बाइक रैली में शामिल हुए कलेक्टर और एसपी

जशपुर में निकली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, 70 से अधिक जवान हुए शामिल

कलेक्टर व एसएसपी ने दिलाई शपथ, अब बिना हेलमेट चलने वालों पर होगी कार्रवाई

सोमवार से शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026 :  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जशपुर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य बाइक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।

        इस रैली का नेतृत्व कलेक्टर रोहित व्यास, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया। रैली में 70 से अधिक पुलिस और नगर सेना के जवान शामिल हुए।

रैली रक्षित केंद्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों—टिकिटगंज, बाघिमा, महाराज चौक, रणजीता स्टेडियम, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भागलपुर, दरबारी टोली, बाजार डांड और बस स्टैंड से होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची। इस दौरान “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि अधिकांश बाइक दुर्घटनाओं में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट होती है, जिसे हेलमेट पहनकर टाला जा सकता है। वहीं कलेक्टर रोहित व्यास ने दोपहिया पर चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य बताते हुए इसे आदत में शामिल करने की अपील की।

बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर अब होगी कार्रवाई 

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने कहा कि नशे में वाहन चलाना, तेज गति और नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।