*मां के साथ जमीन पर सो रही युवती को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत*
*मां के साथ जमीन पर सो रही युवती को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत*
*मां के साथ जमीन पर सो रही युवती को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 25 जून 2026 : पड़ोसी जिले बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में करैत सांप के डसने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती मंगलवार रात अपनी मां के साथ कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। आधी रात उसकी नींद खुली और उसने मां से कहा कि किसी चीज ने उसे काट लिया है। मां ने टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैत सांप बैठा हुआ था।
परिजन युवती को तत्काल राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान राजपुर क्षेत्र की पहाड़ी कोरवा युवती रजनी (19) के रूप में हुई है।