*तेज रफ्तार कार हाईमास्ट पोल से टकराई, 19 वर्षीय युवती की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 27 मई 2026 : अंबिकापुर के खरसिया चौक इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार भारत माता चौक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट के पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय वर्षा कश्यप की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक महामाया मंदिर के पास रहने वाली वर्षा कश्यप अपने दो परिचितों सागर बेहरा और अलीसर अंसारी के साथ देर रात स्विफ्ट कार में घूमने निकली थी। तीनों अग्रसेन चौक होते हुए खरसिया रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईमास्ट लाइट के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरबैग नहीं होने से कार में फंसे रहे तीनों

हादसे के समय कार में एयरबैग नहीं थे, जिसके कारण टक्कर के बाद तीनों कार के भीतर ही फंस गए। सूचना मिलने पर डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वर्षा कश्यप को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

तेज रफ्तार कार हाईमास्ट पोल से टकराई, 19 वर्षीय युवती की मौत
दो युवक गंभीर घायल, एयरबैग नहीं होने से कार में फंसे रहे तीनों

अंबिकापुर के खरसिया चौक इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार भारत माता चौक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट के पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय वर्षा कश्यप की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।