*जशपुर पुलिस की अनूठी पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुई रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता* *विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और 3 लीटर पेट्रोल मिलेगा*
*जशपुर पुलिस की अनूठी पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुई रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता* *विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और 3 लीटर पेट्रोल मिलेगा*
*जशपुर पुलिस की अनूठी पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुई रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता*
*विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और 3 लीटर पेट्रोल मिलेगा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 मई 2026 : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए जिलेवासियों के लिए "रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता" शुरू की है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हेलमेट पहनने और सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना है।
जशपुर पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता की थीम "हेलमेट लगाएं, सुरक्षित रहें – सड़क सुरक्षा, लाइफ सेफ्टी" रखी गई है। प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों पर रील या सेल्फी तैयार करनी होगी और उसे जशपुर पुलिस के इंस्टाग्राम हैंडल के साथ साझा करना होगा।
रील और सेल्फी दोनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार
प्रतियोगिता में रील और सेल्फी दोनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। बेस्ट रील श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 2001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1001 रुपए और तृतीय पुरस्कार 501 रुपए रखा गया है। वहीं बेस्ट सेल्फी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 1001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 501 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 301 रुपए दिया जाएगा।
खास बात यह है कि प्रत्येक विजेता को नकद राशि के साथ हेलमेट और 3 लीटर पेट्रोल भी प्रदान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा प्रत्येक सप्ताह रविवार को की जाएगी।
जशपुर पुलिस का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक अभियानों से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी और सोशल मीडिया के जरिए संदेश अधिक लोगों तक पहुंचेगा।


