*जशपुर की छात्रा शिवानी ठाकुर की रायपुर में सड़क हादसे में मौत*
*जशपुर की छात्रा शिवानी ठाकुर की रायपुर में सड़क हादसे में मौत* *तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, छात्रा की मौत; 3 घायल*
*जशपुर की छात्रा शिवानी ठाकुर की रायपुर में सड़क हादसे में मौत*
*तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, छात्रा की मौत; 3 घायल*
लोक सीजी न्यूज / रायपुर, 7 सितम्बर 2026 :- राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी मोड़ के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार करीब तीन बार पलटी और सड़क से दूर खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 22 वर्षीय छात्रा शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2 बजे सेरीखेड़ी ब्रिज के नीचे शहर की ओर आते समय हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते हुए सड़क से दूर खेत में जा गिरी।
नया रायपुर घूमने गए थे चारों
पुलिस के मुताबिक कार में सवार चारों युवक-युवतियां रविशंकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। शनिवार रात सभी बोलेरो कार से नया रायपुर घूमने गए थे। लौटते समय सेरीखेड़ी ब्रिज के पास यह हादसा हुआ।
हादसे में जशपुर निवासी शिवानी ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोगों को चोटें आई हैं। इनमें अनंत सोनकर, प्रभात सोनकर और सेजल सोनकर शामिल बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और कार का अनियंत्रित होना सामने आ रही है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।