*शहर के कई मोहल्लों में पीलिया: पाइपलाइन लीकेज से सप्लाई पानी दूषित*
*शहर के कई मोहल्लों में पीलिया: पाइपलाइन लीकेज से सप्लाई पानी दूषित*
*शहर के कई मोहल्लों में पीलिया: पाइपलाइन लीकेज से सप्लाई पानी दूषित*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 23 फरवरी 2026। अंबिकापुर नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मोमिनपुरा क्षेत्र में पीलिया फैलने के पीछे पाइपलाइन लीकेज से दूषित हुआ पानी जिम्मेदार बताया जा रहा है। वार्ड पार्षद मोहम्मद हसन के अनुसार वार्ड नंबर 40-41 को सप्लाई देने वाली लाइन में तीन से चार स्थानों पर लीकेज मिला है।
मोमिनपुरा में पीलिया का प्रकोप पिछले तीन महीनों से जारी है। दिसंबर में जहां पहला मामला एक 4 वर्षीय बच्चे का सामने आया था, वहीं धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 20–25 बच्चों तक पहुंची और अब कुल मरीजों की संख्या 42 हो गई है, जिनमें पुरुष और महिलाएँ भी शामिल हैं। इतने मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें सक्रिय
दूषित पानी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मोमिनपुरा में सर्वे शुरू कर दिया। 20 से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वार्डवासियों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है।
निगम की टीम भी दूषित पानी के स्रोत का पता लगाने और विभिन्न घरों से नमूने एकत्र करने में जुटी हुई है।
“तीन स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज” — पार्षद
पार्षद मोहम्मद हसन ने बताया कि शहीद हमीद चौक, आरजू होटल के नीचे और पॉपुलर के सामने पाइपलाइन में लीकेज मिला है। उनका कहना है कि निगम को पहले भी लीकेज की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं की गई। वर्तमान में भी लीकेज पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुआ है, जिससे पानी दूषित होकर सप्लाई में पहुंचा।


