*बलरामपुर–सूरजपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान*
*बलरामपुर–सूरजपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान*
*बलरामपुर–सूरजपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 फरवरी 2026 : सोमवार की देर शाम संभाग के झारखण्ड की सीमा से लगे बलरामपुर और सूरजपुर जिलों के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश व भीषण ओलावृष्टि।
सड़कें, मैदान और खेत ओलों से ढककर बर्फ जैसी सफेद चादर में तब्दील।
वाड्रफनगर, कुसमी, रामचंद्रपुर, सनावल, सामरी और कोरंधा में लगभग एक घंटे तक भारी ओलावृष्टि।
फसलों को भारी नुकसान
वाड्रफनगर विकासखंड में आधे घंटे की ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलें नष्ट।
कुसमी व कोरंधा क्षेत्र में भी गेहूं की खड़ी फसल को व्यापक नुकसान।
मौसम क्यों बदला?
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के टकराव के कारण मौसम में बदलाव।
ठंडी और नमीयुक्त गर्म हवा के मिलन से बड़ा तापांतर बना, जिससे भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई।
खुले में धान पर संकट
वाड्रफनगर, कुसमी और सामरी की समितियों में खुले में रखे धान के बोरे ओलों से भर गए।
बोरों की सिलाइयों में ओले घुसने से धान के भीगने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका।
अगले 24 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग ने फिर से बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई।
न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास, आने वाले दिनों में और गिरावट संभव।


