गाली देने से रोका तो नाबालिग ने युवक का गला रेता, चेहरे पर भी किया चाकू से हमला
*गाली देने से रोका तो नाबालिग ने युवक का गला रेता, चेहरे पर भी किया चाकू से हमला* *बस स्टैंड में वारदात; दोस्तों ने बचाई जान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*
गाली देने से रोका तो नाबालिग ने युवक का गला रेता, चेहरे पर भी किया चाकू से हमला
*बस स्टैंड में वारदात; दोस्तों ने बचाई जान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया*
लोक सीजी न्यूज / 15 जुलाई 2026 : अंबिकापुर शहर के बस स्टैंड में मंगलवार रात गाली-गलौज करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत एक नाबालिग ने 24 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पहले युवक का गला रेता, फिर चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस लाइन बौरीपारा निवासी सागर सोनी मंगलवार रात करीब 9.30 बजे बस स्टैंड में मोबाइल पर अपने कंपनी के अधिकारी से बात कर रहा था। इसी दौरान पास में खड़ा नाबालिग गाली-गलौज कर रहा था। सागर ने उसे गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया। उसने पीछे से सिर पकड़कर चाकू से गले पर हमला कर दिया और फिर चेहरे पर भी वार कर दिया।
हमले के दौरान मौके पर मौजूद सागर के दोस्त करण और अजीज ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। अधिक खून बहने से गंभीर रूप से घायल सागर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना पर सागर के भाई दीपक सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।


