*10 दिन की देरी के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, 2-3 दिन में रायपुर पहुंचेगा* *रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत: अगले 5 दिन गरज-चमक, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट*
*10 दिन की देरी के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, 2-3 दिन में रायपुर पहुंचेगा* *रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत: अगले 5 दिन गरज-चमक, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट*
*10 दिन की देरी के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, 2-3 दिन में रायपुर पहुंचेगा*
*रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत: अगले 5 दिन गरज-चमक, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट*
लोक सीजी न्यूज/ रायपुर 22 जून 2026 : करीब 10 दिन की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मानसून ने राज्य के दक्षिणी जिले दंतेवाड़ा से प्रवेश किया है। वर्तमान में यह सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय है तथा अगले दो से तीन दिनों में राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पहुंचने की संभावना है।
इधर राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से उमस और तेज गर्मी के बीच दोपहर करीब 12:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए। तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया।
मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। इस समय प्रदेश में धान की नर्सरी तैयार की जा रही है। ऐसे में बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल अलीबाग, पुणे, निजामाबाद, दंतेवाड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़ और गया से होकर गुजर रही है। विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेशभर में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मानसून के आगमन के बावजूद मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जिससे उमस बनी रहने के आसार हैं।


