नेशनल शटलर आकर्षि कश्यप ने जशपुर में हो रहे 24वीं स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता जशपुर के अमन चौरसिया ने रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर के अथर्व राय को दी शिकस्त 

नेशनल शटलर आकर्षि कश्यप ने जशपुर में हो रहे 24वीं स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता

जशपुर के अमन चौरसिया ने रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर के अथर्व राय को दी शिकस्त 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 दिसंबर 2025 :- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर में चल रहे 24 में छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने आज आसान मुकाबले में अपना पहला मैच जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नेशनल खिलाड़ी प्रियल गोयल को 21-4 और 21-6 से करारी शिकस्त दी। 
              जशपुर के अमन चौरसिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बिलासपुर के अथर्व राय को हराया। अमन कुनकुरी में पिछले माह हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स के विजेता रहे हैं। 
            मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन ड्रॉ के मैच आज 14 दिसंबर से शुरू हुए हैं। मेन ड्रॉ के पहले दिन 38 मुकाबलों में विभिन्न वर्गों के 72 खिलाडिय़ों ने मैच खेला। दर्शकों ने कई रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। मेन ड्रॉ के मैच खेलने वाले खिलाडिय़ों में लगभग सभी नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं, दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्री-क्वार्टर फायनल के मैच भी आज हुए। 15 दिसंबर से क्वार्टर फानल के मैच आयोजित होने हैं।
              पुरुष सिंगल्स, वुमेन सिंगल्स, पुरुष डबल्स, वूमेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबला हो रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संजीव शर्मा, क्रीडा अधिकारी प्रदीप चौरसिया, वॉलिंटियर सुजीत सिंह, दिवाकर यादव, सज्जन रवानी की विशेष भूमिका है।
------------------------------------------------------------