मुख्यमंत्री श्री साय ने फरसाबहार के लिए 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री साय ने फरसाबहार के लिए 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री साय ने फरसाबहार के लिए 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन  4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री साय ने फरसाबहार के लिए 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन

लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर/28 अक्टूबर 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए जनपद पंचायत मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर कौशल्या साय भी मौजूद रही।
        मुख्यमंत्री ने जिन विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें 1 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए लागत के मस्कामारा से होते हुए लवाकेरा मेन रोड तक मार्ग लंबाई 1.70 कि.मी., 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए लागत से अम्बाकछार पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी, 10 लाख रुपए लागत के आर सीसी पुलिया निर्माण, सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड़ पहुंच मार्ग पर, ग्राम लावाकेरा और 95 लाख 53 हजार रूपए लागत के मुण्डाडीह पहुच मार्ग लं. 0.90 किमी का निर्माण कार्य शामिल है।
        इसी तरह उन्होंने 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत के जिन 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 31 लाख 38 हजार रूपए लागत के फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, 23 करोड़ 96 लाख 94 हजार रूपए लागत के पमशाला में सरईटोला पहुंच मार्ग लं. 11.50 किमी का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 72 लाख 55 हजार रुपए लागत के फरसाबहार में विश्रामगृह भवन का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास कोल्हेनझरिया का भवन निर्माण, 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फरसाबहार का भवन निर्माण, 1 करोड़ 52  लाख 97 हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास लवाकेरा का भवन निर्माण, 1 करोड़ 52 लाख 97  हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पण्डरीपानी का भवन निर्माण, 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पंडरीपानी का भवन निर्माण कार्य और 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत के प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तपकरा का भवन निर्माण कार्य शामिल है।
      इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
--------------------------------------------------------------------