*अनियंत्रित पिकअप पुलिया में गिरी, युवक की मौत, 3 गंभीर घायल, बाइक बनवाकर पौधे लेकर लौट रहे थे चारों युवक*

लोक सीजी न्यूज जशपुर 17 जुलाई 2026 : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज रिंग रोड पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

        हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे स्वाद घर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्लूडीह निवासी धुनधुन (21), सुनील यादव (35), उमा (21) और मंगलू (24) शुक्रवार को अपनी दो खराब बाइक की मरम्मत कराने रामानुजगंज आए थे। बाइक गैरेज में छोड़ने के बाद चारों ग्राम नवाडीह से पौधे लेकर पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। रिंग रोड स्थित स्वाद घर के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पुलिया में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि धुनधुन पिता मुखदेव (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील यादव, उमा और मंगलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को पुलिया से बाहर निकाला और रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने धुनधुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरने की बात सामने आई है।