सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने जिले के भगोरा, मेंढऱबहार, गंजाडीह में एसआईआर कार्य एवं भगोरा के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने जिले के भगोरा, मेंढऱबहार, गंजाडीह में एसआईआर कार्य एवं भगोरा के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण मतदाता सूची अद्यतन एवं किसानों के सुविधाजनक धान बेचने के लिए आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश
सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने जिले के भगोरा, मेंढऱबहार, गंजाडीह में एसआईआर कार्य एवं भगोरा के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
मतदाता सूची अद्यतन एवं किसानों के सुविधाजनक धान बेचने के लिए आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 नवंबर 2025 :- सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भगोरा, मेंढऱबहार एवं गंजाडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर, कार्य का निरीक्षण किया।
संभाग के कमिश्नर ने मतदान केंद्रों में चल रहे डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन कार्य का अवलोकन करते हुए बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करते हुए मतदाताओं की वास्तविक जानकारी अपडेट की जाए, ताकि आगामी चुनाव के लिए सटीक मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने बीएलओ को ग्रामीणों से संपर्क कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोडऩे और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने ग्राम भगोरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, तौल प्रक्रिया एवं धान के सुरक्षित भंडारण से संबंधित सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त त्रिपाल एवं भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से धान बेच सकें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


