पढि़ए बगीचा हादसे की सभी अपडेट :- गणेश विजर्सन के लिए प्रोसेशन के रूप में जा रहे भक्तों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 और घायलों की दशा नाजुक, 18 लोग घायल
गणेश विजर्सन के लिए प्रोसेशन के रूप में जा रहे भक्तों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 और घायलों की दशा नाजुक, 18 लोग घायल गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन राहत और बचाव में जुटा
पढि़ए बगीचा हादसे की सभी अपडेट :-
गणेश विजर्सन के लिए प्रोसेशन के रूप में जा रहे भक्तों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा
दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 और घायलों की दशा नाजुक, 18 लोग घायल
गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन राहत और बचाव में जुटा
चरईडांड़-बगीचा स्टेट हाइवे पर भितघरा और बगीचा के बीच जुरूडांड गांव में हुआ हादसा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा राशि का किया ऐलान
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. 3 सितम्बर 2025. बीती रात लगभग 11:00 बजे जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे प्रोसेशन के रूप में सडक़ पर जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो वाहन रौंदते हुए निकल गई। इस भयावह हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और गंभीर रूप से घायल 2 अन्य लोगों की दशा नाजुक बनी हुई है।
जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, इस हादसे में २८ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं और घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।
मृतकों और घायलों के नाम
घटना के संबंध में जो बातें सामने आ रही है, उसमे ग्राम जुरूडाण्ड के लोग गणेश विसर्जन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो जो 150 लोगों के जुलूस में घुस गई, जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 23 लोग घायल हैं, जिनमे से गम्भीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया है, जिनमें से दो लोगों की दशा नाजुक बताई जा रही है।
आरोपी का नाम- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा। जो नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था।
मृतकों के नाम -
1 अरविंद केरकेट्टा उम्र 19 वर्ष
2 विपिन प्रजापति उम्र 17 वर्ष
3 खिरोवती यादव उम्र 32 वर्ष
सभी जुरूडांड थाना बगीचा के रहने वाले हैं।
घायलों के नाम
घायलों में फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम पिता अर्जुन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 23 से अधिक लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुआवजा राशि का किया ऐलान
जशपुर के बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताते हुए, मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दु:खद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
---------------------------------------------------------


