*दोकड़ा पुलिस चौकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, लोगों को दिलाई गई शपथ.....*
*दोकड़ा पुलिस चौकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, लोगों को दिलाई गई शपथ.....*
*दोकड़ा पुलिस चौकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, लोगों को दिलाई गई शपथ.....*
लोक सीजी न्यूज / दोकड़ा, जशपुर 2 जुलाई 2026 : सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी दोकड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चौकी प्रभारी संतोष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस दौरान उपस्थित लोगों एवं वाहन चालकों को दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा कार में यात्रा करते समय चालक के साथ-साथ सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होने की जानकारी दी गई।
इस अभियान के माध्यम से, क्षेत्र के ग्रामीणों को बताया गया कि सीट बेल्ट दुर्घटना के समय गंभीर चोट एवं मृत्यु की संभावना को काफी हद तक कम कर देती है। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया गया।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।"सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा" के संदेश के साथ लोगों से हर यात्रा में सीट बेल्ट तथा हेलमेट लगाने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।


