*जशपुर के सरडीह गांव को मिला स्वच्छ एवं हरित पंचायत श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान*
*जशपुर के सरडीह गांव को मिला स्वच्छ एवं हरित पंचायत श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान*
*जशपुर के सरडीह गांव को मिला स्वच्छ एवं हरित पंचायत श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान*
*सरडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर रचा इतिहास*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर | 31 मार्च 2026 :
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के सरडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार में सरडीह को देशभर में तीसरा स्थान मिला है।
???? जनभागीदारी से बदली गांव की तस्वीर
लगभग 454 घरों वाले इस गांव में हर घर में शौचालय उपयोग सुनिश्चित किया गया है। साथ ही 109 घरों में सौर ऊर्जा संचालित पंप लगाए गए हैं, जिससे सिंचाई और जल उपलब्धता में सुधार हुआ है।
???? आधुनिक खेती से बढ़ी आमदनी
सरडीह के किसान टमाटर, मिर्च, खीरा जैसी उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
???? हरियाली और स्वच्छता में बना उदाहरण
गांव में नियमित वृक्षारोपण, 12 सोलर स्ट्रीट लाइट और जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया है। सप्ताह में एक दिन सामूहिक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।
???? स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम
अधिकांश घरों में एलपीजी गैस का उपयोग होने से धुएं और प्रदूषण में कमी आई है। सामुदायिक शौचालय और साफ-सफाई से बीमारियों का खतरा भी कम हुआ है।
⭐ प्रेरणादायक मॉडल बना सरडीह
कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव बताते हुए कहा कि सरडीह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
???? सरडीह की यह सफलता दिखाती है कि जागरूकता, सामूहिक प्रयास और योजनाओं के सही क्रियान्वयन से ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम की जा सकती है।


