अंबिकापुर में दरिंदगी की हद: महिला से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पर 35 हजार का इनाम

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

अंबिकापुर में दरिंदगी की हद: महिला से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पर 35 हजार का इनाम

लोक सीजी न्यूज 7 अप्रैल 2026 : संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में महिला के साथ हुई हैवानियत भरी घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। 3 अप्रैल को सद्भावना चौक के पास 42 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का चेहरा पत्थर से कुचला गया था और उसके साथ दुष्कर्म के बाद अमानवीय अत्याचार किए गए थे।

सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी फरार
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से फरार है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला के सिर की तीन हड्डियां और 12 पसलियां टूटी हुई थीं। यह साफ दर्शाता है कि आरोपी ने बेहद क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया।

शहर में आक्रोश, कांग्रेस का प्रदर्शन
घटना के बाद से शहर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी पिछले तीन दिनों से लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

आरोपी पर 35 हजार का इनाम घोषित
जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने 30 हजार रुपए और डीआईजी राजेश अग्रवाल ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, जो व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करेगा या उसकी पुख्ता जानकारी देगा, उसे कुल 35 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस पर बढ़ा दबाव
घटना के बाद पुलिस पर आरोपी को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है। फिलहाल टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है।