मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से परिजनों को मिली राहत विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से परिजनों को मिली राहत विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से परिजनों को मिली राहत  विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से परिजनों को मिली राहत

विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

परिजनों ने पुराने प्रकरण के त्वरित निराकरण पर मुख्यमंत्री साय का जताया आभार

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 नवम्बर 2025 :- बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को आर्थिक राहत मिली है। पुराने प्रकरण का तत्परता से निराकरण किया गया है। कैंप कार्यालय के अधिकरियों के समन्वय से प्रकरण के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इससे परिजनों को आर्थिक राहत मिली है। इस पर परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। 
                   इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर द्वारा थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घटित विद्युत दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण में अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 23 नवंबर 2021 को करेंट लगने से बालक शिवा चौहान गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिनका उपचार के दौरान 30 नवंबर 2021 को निधन हो गया। 
             दुर्घटना में मृत बालक शिवा चौहान  के वैधानिक उत्तराधिकारी उनकी माता पार्वती चौहान को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। कंपनी ने अपनी सामाजिक एवं मानवीय संवेदनशीलता का निर्वहन करते हुए इस आर्थिक सहायता राशि को स्वीकृत किया है, जिससे मृतक के परिजनों को राहत मिल सके। मुख्य अभियंता अंक्षे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर यशवंत शिलेदार द्वारा स्वीकृत आदेश जारी करते हुए कार्यपालन यंत्री संचा/संघा संभाग, पत्थलगांव को स्वीकृत अनुग्रह राशि के आहरण एवं भुगतान हेतु अधिकृत किया गया है।
----------------------------------------------------------------