पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई, दो दिन बाद दर्द से तड़पकर मौत
पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई, दो दिन बाद दर्द से तड़पकर मौत प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, 4 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज
पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई, दो दिन बाद दर्द से तड़पकर मौत
प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, 4 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 17 मार्च जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी। गंभीर चोटों के चलते दो दिन बाद पति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील राम ने करीब 6 महीने पहले प्रेम संबंध के चलते कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगुर जोर की रहने वाली मीरा बाई को भगाकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
सुनील राम को पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने इतना मारा की हो गई मौत
1 मार्च को मीरा बाई ने अपने मायके पक्ष के लोगों—बहनों और जीजा को प्रेमनगर केराडीह बुलाया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर सुनील राम की जमकर पिटाई की। घटना के बाद मीरा बाई अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई।
मारपीट के बाद घायल सुनील राम घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। दो दिन तक वह दर्द से कराहता रहा। 4 मार्च की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसने शरीर में तेज दर्द और प्यास लगने की शिकायत की। मां ने पानी पिलाया और मालिश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।


