*ओडिशा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से सवा दो करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया* 

*ओडिशा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से सवा दो करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया* 

*ओडिशा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से सवा दो करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया* 

*ओडिशा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से सवा दो करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया* 

*ओडिशा से जशपुर के रास्ते नशे की बड़ी खेप यूपी के प्रयागराज ले जा रहे थे तस्कर*

*हरी मिर्च की बोरियो के नीचे छिपाकर रखे थे गांजा के 440 पैकेट* 

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 2 अक्टूबर 2026 :- जशपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए, ओडिशा की ओर से जशपुर जिले के लावाकेरा बैरियर में 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर टाटा आयशर मिनी ट्रक से ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे और वाहन की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लावाकेरा पुलिस जांच चौकी पर एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना पुलिस संयुक्त रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से गांजे की खेप लेकर एक वाहन जशपुर जिले में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू की।

मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाए थे गांजे के पैकेट

इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा आयशर मिनी ट्रक (यूपी-71-टी-6592) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद वसीम (28) और मोहम्मद आसिफ (34) बताया। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मुंडेरा गांव के निवासी हैं।

ट्रक में ऊपर मिर्ची की बोरियां रखी हुई थीं। पुलिस को संदेह होने पर जब बोरियां हटाकर जांच की गई तो नीचे रखी 14 बोरियों में टेप से लिपटे 440 पैकेट मिले। जांच में सभी पैकेटों में गांजा पाया गया। इसका कुल वजन 440.63 किलोग्राम निकला। आरोपी गांजे के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

ओडिशा से प्रयागराज यूपी पहुंचानी थी खेप

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बोध क्षेत्र से लाकर प्रयागराज ले जाना बताया। पुलिस अब गांजे के खरीददार और आपूर्ति के पीछे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक गांजा तस्करी के 16 मामलों में 1906 किलोग्राम गांजा जब्त कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।