*पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने पति को धक्का दिया, पत्थर से सिर टकराया; पति की मौके पर मौत*

*पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने पति को धक्का दिया, पत्थर से सिर टकराया; पति की मौके पर मौत*

*पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने पति को धक्का दिया, पत्थर से सिर टकराया; पति की मौके पर मौत*

*पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने पति को धक्का दिया, पत्थर से सिर टकराया; पति की मौके पर मौत*

*दूसरी महिला के घर में मिलने का आरोप, घर लाकर घसीटा; देवर से कहा- मैंने तुम्हारे भैया को मार डाला*

लोक सीजी न्यूज / बैकुंठपुर 8 अगस्त  2026 ;- कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडांड़ गांव में पति-पत्नी के विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पत्नी ने पति को दूसरी महिला के घर में पकड़ने और वहां से घर लाने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, विवाद के दौरान उसने पति को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी उसे घसीटकर घर लाई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है। तिलवनडांड़ के पीपरपारा निवासी जयजीत सिंह (40) अपनी पत्नी बबली सिंह, बेटा-बेटी, छोटे भाई रंजीत सिंह और मां के साथ रहता था। उसकी मां पिछले करीब एक महीने से ग्राम लोहारी स्थित अपनी मौसी के घर गई हुई थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जयजीत गांव की ओर गया था। वहीं उसका छोटा भाई रंजीत अपने चाचा रामा सिंह के खेत में काम करने चला गया।

देवर के घर लौटते ही बोली- मैंने तुम्हारे भैया को मार डाला

दोपहर करीब 2 बजे रंजीत खेत से वापस घर पहुंचा। इस दौरान उसकी भाभी बबली ने उससे कहा कि उसने उसके भाई को मार डाला है। पूछने पर बबली ने बताया कि उसने जयजीत को गांव में एक महिला के घर में पकड़ा था। महिला से उसके कथित अवैध संबंध थे।

बबली के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे वह जयजीत को खोजते हुए उस महिला के घर पहुंची थी। वहां जयजीत मिला और उसे देखकर छिपने लगा। इसके बाद बबली उसे पकड़कर घर लाने लगी। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि जयजीत ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान उसने भी पति के साथ मारपीट की और उसे धक्का दे दिया।

सड़क पर गिरने से पत्थर से टकराया सिर

धक्का लगने से जयजीत सड़क पर गिर गया और उसका सिर वहां पड़े पत्थर से टकरा गया। वह बेहोश हो गया। इसके बाद बबली उसे घसीटते हुए घर लेकर आई और आंगन में रख दिया। यहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतक के भाई रंजीत सिंह ने चरचा थाने में दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी बबली सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम जेल भेज दिया गया।