*पत्थलगांव में आदिवासियों की जमीन के घोटाले पर उबाल: आदिवासियों का तहसील घेराव, रैली निकाली किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 5 मई 2026 : पत्थलगांव में आदिवासी जमीनों के कथित घोटाले को लेकर आज दोपहर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उग्र रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए “जमीन दलालों पर कार्रवाई” व “शोषण बंद करो” की मांग की। उनका आरोप है कि नक्शों में हेरफेर कर सुनियोजित तरीके से आदिवासी जमीनों पर कब्जा कराया जा रहा है।
मिलीभगत के आरोप, प्रशासन का जांच का आश्वासन; प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासियों को बहला-फुसलाकर जमीनें रसूखदारों के कब्जे में पहुंचाई जा रही हैं, जबकि रजिस्ट्री किसी और के नाम होती है। चिड़रापारा वार्ड 07 और 08 को इस पूरे मामले का केंद्र बताया जा रहा है, जहां फर्जी दस्तावेज और मृतकों के नाम पर सौदे तक होने के आरोप लगे हैं।
आदिवासी समाज के प्रदर्शनकारियों ने राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों, एक भाजपा नेता और जमीन दलालों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। पत्थलगांव तहसीलदार जयश्री राजनपथे ने जांच और गलत रजिस्ट्री निरस्त करने का भरोसा दिया है। वहीं, आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।