जशपुर जम्बूरी 2025 जशपुर जम्बूरी में आने वाले पर्यटकों का चंदन टीका रोली लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत  ्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से जशपुर के देख-देखा पहुंचे पर्यटक

जशपुर जम्बूरी 2025

जशपुर जम्बूरी में आने वाले पर्यटकों का चंदन टीका रोली लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत 

्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से जशपुर के देख-देखा पहुंचे पर्यटक

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 06 नवम्बर 2025 :- जशपुर जिले के पर्यटक स्थल देश-देखा, में 6 से 9 नवम्बर तक, जशपुर जम्बूरी 2025, का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल हुए हैं।
            पहले दिन जशपुर जम्बुरी में आने वाले मेहमानों का पंजीयन किया गया। इसी के साथ उनका, स्थानीय ग्रामीण परिवारों के द्वारा पारंपरिक और आत्मीयता से मेहमानों को चंदन टीका रोली बांधकर स्वागत किया गया।
   
मेहमानों के लिए विभिन्न रोमांच और कला तथा संस्कृति के आयोजन        
चार दिवसीय, जशपुर जम्बूरी, में प्रतिभागियों को रोमांच, कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन पंजीयन एवं स्वागत सत्र के बाद आइस-ब्रेकर गेम्स और रचनात्मक आर्ट वर्कशॉप आयोजित किया गया दोपहर में रॉक क्लाइम्बिंग, जि़पलाइन, जुमरिंग और रैपलिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां होंगीं, जबकि शाम को कल्चरल एंड फन इवनिंग तथा रात में स्टारगेजि़ंग सेशन आयोजित किया जाएगा।

ऐसा होगा पूरा आयोजन
दूसरे और तीसरे दिन प्रतिभागियों को दो समूहों, देशदेखा और मयाली, में विभाजित किया जाएगा। मयाली समूह कायाकिंग, पैरामोटर, एटीवी, पेंटबॉल, हॉट एयर बलून और वॉटर स्पोट्र्स गतिविधियों का आनंद लेगा। वहीं देशदेखा समूह रानीदाह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान और संग्रहालय भ्रमण करेगा। शाम को सरना एथनिक रिज़ॉर्ट में सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या का आयोजन होगा। 
              अंतिम दिन 9 नवम्बर को एडवेंचर और आर्ट रोटेशन का फायनल राउंड तथा क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। दोपहर में समूह फोटो, फीडबैक सेशन और प्रतिभागियों की बिदाई के साथ इस वर्ष का, जशपुर जम्बूरी, संपन्न होगा।
--------------------------------------------------------------------------