*सुहागरात पर बोली- ‘मैं किसी और से प्यार करती हूं’, 10 दिन बाद नाबालिग नवविवाहिता ने खाया जहर, जशपुर के युवक से था प्रेम संबंध*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर / 16 मई 2026 : पड़ोसी जिले बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी 5 मई को सूरजपुर जिले के अखोराकला निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि सुहागरात पर ही उसने अपने पति से कहा था कि वह किसी और युवक से प्रेम करती है और उसके साथ नहीं रहना चाहती।

जशपुर के एक दूसरे समाज के युवक से करती थी प्रेम 

जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी चांदनी जायसवाल की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से कराई गई थी। शादी के एक दिन बाद ही मायके वाले चौथिया विदाई कराकर उसे घर ले आए थे। परिजनों के अनुसार, चांदनी जशपुर जिले के एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक दूसरे समाज का होने के कारण परिवार ने रिश्ता स्वीकार नहीं किया। इसके बाद जल्दबाजी में उसकी शादी तय कर दी गई थी।

पिता को भेजी जहर की शीशी की फोटो, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

15 मई की सुबह घर में चांदनी अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने पिता को फोन कर व्हाट्सएप देखने को कहा। पिता ने जब मोबाइल देखा तो उसमें जहर की शीशी की फोटो भेजी गई थी। घबराए पिता ने तुरंत फोन कर उसे जहर नहीं खाने की बात कही और घर के लिए निकल पड़े, लेकिन तब तक युवती जहरीला पदार्थ निगल चुकी थी।

परिजन उसे गंभीर हालत में राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।