*मनरेगा भुगतान के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, आरईएस के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को एसीबी ने किया गिरफ्तार*

एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी एसडीओ

*मनरेगा भुगतान के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, आरईएस के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को एसीबी ने किया गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 17 जून 2026 :  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, जशपुर जिले के मनोरा में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्य के मूल्यांकन और भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

पूर्व उप सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई, आवास में बिछाया गया था जाल

जानकारी के मुताबिक, मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल के पूर्व उप सरपंच रीतूराम यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए गेबियन संरचना निर्माण कार्य का भुगतान लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर ने पहले मूल्यांकन के लिए 70 हजार रुपए और बाद में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। मूल्यांकन के बाद भी भुगतान अटकने पर सत्यापन के नाम पर फिर 30 हजार रुपए की मांग की गई। शिकायत के बाद एसीबी ने योजना बनाकर शहर के मधुबन टोली स्थित आरोपी के आवास पर छापा मारा और उसे 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।