ओवरटेक के दौरान हादसा, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, शराब के नशे में बाइक चला रहा था युवक, मौके पर तोड़ा दम

लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 22 मार्च 2026 : रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम दनोट निवासी साहनु राम राठिया बाइक से चंद्रपुर की ओर जा रहा था। बड़े भंडार स्थित कोयला गेट के पास ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से पहले शराब का सेवन किया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।