अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: गोदाम से 35 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 23 भरे मिले

लोक सीजी न्यूज / जशपुनगर 14 मार्च 2026। सूरजपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में भटगांव तहसील के ग्राम करकोली नया में संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक गोदाम से 35 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें 23 सिलेंडर भरे हुए और 12 खाली पाए गए।

जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करकोली निवासी महेश गुप्ता पिता नारायण गुप्ता के गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना के आधार पर राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान गोदाम से बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। संचालक से सिलेंडरों के संबंध में लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गैस सिलेंडरों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा और नियमों के अनुसार नहीं किया गया था। इसके बाद मौके से कुल 35 सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने मामले में संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।